घर पर ही बनाएं ज़ायकेदार चिकन
Ingredients/ सामग्री खड़ा गरम मसाला प्याज का पेस्ट ( 2 medium size) तेल- 3 बड़े चम्मच मिर्ची पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1.5 छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार पिसा गरम मसाला रेसिपी- चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चिकन को उबाल लें. चिकन उबालने के लिए उसमें आधा कप पानी, आधा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच नमक डालें. चिकन में हल्दी और नमक को अच्छे से मिलाने के बाद कूकर में डालें और 10 मिनट तक उबालें. चिकन की ग्रेवी बनाने के लिए कूकर में तेल डालें. तेल गर्म हो जाये तो उसमें खड़ा गरम मसाला डाल दें. 1 मिनट बाद प्याज़ का पेस्ट डालें और 15 मिनट तक पकाएं. जब प्याज़ का रंग हल्का कत्थई हो जाये तो उसमें मिर्ची पाउडर और धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर पकने दें. कुछ देर पकाने के बाद ग्रेवी में एक कप पानी डालें और 10 मिनट तक भुनें. अब ग्रेवी तैयार हो चुकी है, उबला हुआ चिकन ग्रेवी में डालें. उबले हुए चिकन के साथ बचा हुआ चिकन सूप भी ग्रेवी में डाल दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. अगर ग्रेवी ज़्यादा गाढ़ी दिख रही है तो आधा कप पानी और डालने के बाद थोड़ी...
