घर पर ही बनाएं ज़ायकेदार चिकन



Ingredients/ सामग्री
खड़ा गरम मसाला
प्याज का पेस्ट ( 2 medium size)
तेल- 3 बड़े चम्मच
मिर्ची पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1.5 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पिसा गरम मसाला


रेसिपी-

चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चिकन को उबाल लें. चिकन उबालने के लिए उसमें आधा कप पानी, आधा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच नमक डालें. चिकन में हल्दी और नमक को अच्छे से मिलाने के बाद कूकर में डालें और 10 मिनट तक उबालें.
चिकन की ग्रेवी बनाने के लिए कूकर में तेल डालें. तेल गर्म हो जाये तो उसमें खड़ा गरम मसाला डाल दें. 1 मिनट बाद प्याज़ का पेस्ट डालें और 15 मिनट तक पकाएं. जब प्याज़ का रंग हल्का कत्थई हो जाये तो उसमें मिर्ची पाउडर और धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर पकने दें. कुछ देर पकाने के बाद ग्रेवी में एक कप पानी डालें और 10 मिनट तक भुनें. अब ग्रेवी तैयार हो चुकी है, उबला हुआ चिकन ग्रेवी में डालें. उबले हुए चिकन के साथ बचा हुआ चिकन सूप भी ग्रेवी में डाल दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. अगर ग्रेवी ज़्यादा गाढ़ी दिख रही है तो आधा कप पानी और डालने के बाद थोड़ी देर पकाएं. चिकन मसाला तैयार हो चुका है, आखिर में पिसा गरम मसाला डालकर मिलाएं. इसे रुमाली या तवा रोटी के साथ सर्व करें. गार्निश करने के लिए कटे हुए धनिया का उपयोग कर सकते हैं.
इस लिंक पर क्लिक करके आप इस रेसिपी का वीडियो भी देख सकते हैं.
https://youtu.be/UY6PJqq9eAw

नोट- चिकन मसाला बनाने के लिए आप कूकर की जगह कढ़ाई का भी उपयोग कर सकते हैं. कूकर में बनाने से तेल बर्तन के बाहर नहीं आता और चिकन भी जल्दी पक जाता है. 

Comments